Saturday, June 28, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMEERUT NEWS: अपनी ही सरकार में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद

MEERUT NEWS: अपनी ही सरकार में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद

– नाला पटरी की सड़क नहीं बनने से गुस्साए भाजपा पार्षद उत्तम सैनी


शारदा रिपोर्टर, मेरठ– पांडवनगर क्षेत्र में नाला पटरी की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और बार-बार कहने के बावजूद उसका निर्माण न होने से गुस्साए भाजपा पार्षद स्थानीय लोगों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पार्षद ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण का काम चालू नहीं होगा, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

नगर निगम में नवनिर्वाचित पार्षदों के कार्यकाल को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन शुरू से ही सभी 90 वार्डों के पार्षद नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर काम में लापरवाही करने और पार्षदों की बात ना सुनने का लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं। चाहे स्ट्रीट लाइट हो, सिविल लाइन को दुरुस्त करना हो, कूड़े गंदगी की समस्या हो या फिर कुछ और। पार्षद आए दिन नगर निगम के अधिकारियों का घेराव करते हैं लेकिन, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता।

ऐसा ही एक मामला वार्ड 44 के मोहनपुरा में भी देखने को मिला है। शनिवार को वार्ड 44 से नगर निगम के पार्षद उत्तम सैनी पुरानी मोहनपुरा में नाले की पटरी की सड़क नहीं बनने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने साफ चेतावनी दी कि, जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

वहीं, इस बात की सूचना मिलते ही मेयर हरिकांत अहलूवालिया और नगर निगम के चीफ इंजीनियर देवेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और वार्ड 44 से भाजपा पार्षद उत्तम सैनी को समझने का प्रयास किया। लेकिन, भाजपा पार्षद उत्तम सैनी नहीं माने। उन्होंने साफ कहा कि, जब पार्षदों की कोई सुनवाई ही नहीं होती, तो पार्षद भी नगर निगम अधिकारियों की बात क्यों माने।

इस दौरान पार्षद उत्तम सैनी ने आरोप लगाया कि, न केवल उनके वार्ड में बल्कि शहरभर में जन समस्याओं से जनता जूझ रही है। बावजूद, इसके नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी सब कुछ जानकार भी आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि, ना तो शहर में स्थित लाइट की सही व्यवस्था है और नहीं सीवर लाइन की। जबकि, कूड़े और गंदगी के अंबार से न केवल लोग परेशान है। बल्कि, विभिन्न बीमारियों का कारण भी यह कूड़े के ढेर बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए महीनों तक नगर निगम के अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन उनका काम नहीं होता। वहीं, इस दौरान मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने पार्षद उत्तम सैनिक को इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments