HomeCRIME NEWSखालीस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह की ने दी धमकी, कहा: "1 से 19...

खालीस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह की ने दी धमकी, कहा: “1 से 19 नवंबर के बीच Air India के जरिए उड़ान न भरें

-

न्यूज डेस्क–  खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए धमकी दी है। पन्नू ने चेतावनी देते हुए कहा,  “1 से 19 नवंबर के बीच Air India के जरिए उड़ान न भरें” आपको बता दें कि इस समय फ्लाइटों में बम होने की धमकियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में 70 से ज्यादा फ्लाइटों को बस से उड़ाने की धमकी दी गयी। हालांकि यह सभी धमकियां फर्जी साबित हुयीं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सिख्स फॉर जस्टिस संगठन के प्रमुख पन्नू ने यात्रियों को एयर इंडिया की उड़ानों से यात्रा करने से मना किया है। इस धमकी का निशाना विशेषतौर पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। पिछले साल भी पन्नू ने ऐसी धमकियां दी थीं। बता दें कि 23 जून 1985 में एयर इंडिया के बोइंग विमान में विस्फोट हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी चरमपंथियों पर डाली गई थी।

बता दें कि इन धमकियों में भारत से उड़ान भरने वाली तमाम एयरलाइन्स कंपनियों- एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बम की धमकियां दी जा चुकी हैं। रविवार को भी करीब 20 उड़ानों को बम की धमकी मिलने के कारण इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और अकासा एयर के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि बाद में यह सभी धमकियां अफवाह साबित हुयीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts