Homepolitics newsप्रियंका गांधी 23 को दाखिल करेंगी नामांकन

प्रियंका गांधी 23 को दाखिल करेंगी नामांकन

-


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी पिच पर उतरने जा रही हैं। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी जो उनके भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई है। प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी रोड शो निकालेंगी।

बता दें कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हुआ है।

उनमें राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी है। वायनाड सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान भी कर दिया है। वायनाड संसदीय सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा खाली की गई थी क्योंकि उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखने का विकल्प चुना था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts