Homeन्यूज़पुष्पा 2 धमाल मचाने को तैयार

पुष्पा 2 धमाल मचाने को तैयार

-

मुंबई– फिल्म पुष्पा 2: द रूल दुनियाभर में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निमार्ताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का पहला भाग आधिकारिक रूप से लॉक हो गया है।

पहला भाग दर्शकों को सीटों से बांधे रखने के लिए रोमांचक और थ्रिलिंग क्षणों से भी होगा। अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने शानदार अवतार में नजर आएंगे। पुष्पाराज के रूप में उन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार   हैं। 6 दिसंबर 2024 कोफिल्म सिनेमाघरों मेंरिलीजहोगी।

साल 2024 भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा साल साबित हुआ है। बीते साल की तुलना में इस साल कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। अब इस साल के अंत में पुष्पा 2: द रूल रिलीज के लिए तैयार है। दर्शकों और प्रशंसकों के लिए इस फिल्म में काफी कुछ होने वाला है। फिल्म के गाने, पोस्ट, टीजर और कई झलकियां पहले ही सामने आ चुके हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पुष्पा 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज हांसिल किए हैं, जो फिल्म के प्रति प्रशंसकों की अपार प्यार और प्रशंसा को दशार्ते हैं।

मेकर्स ने किया वादा

मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुष्पा 2 द रूल का पहला भाग पूरी तरह से तैयार है, भरपूर है और आग से भरा हुआ है। इतिहास बनते देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि पुष्पा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाला है। वह भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय शुरू करेगा। सिनेमा में पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर 2024 को रिलीज की जायेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts