HomeHaryana Newsराहुल गांधी ने जम्मू के लोगों का किया शुक्रिया, कहा: हरियाणा के...

राहुल गांधी ने जम्मू के लोगों का किया शुक्रिया, कहा: हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजों को लेकर चुनाव आयोग को करायेंगे अवगत

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर लोकसभा सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने जम्मू कश्मीर ने गठबंधन की जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया तो वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अप्रत्याशित करार देते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात की है।

-

न्यूज डेस्क– बीते दिन जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में नेश्नल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन ने बहुमत हांसिल कर अपनी सरकार बना ली है। सोमवार को आये चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया। हरियाणा में सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे थे। लेकिन स्थिति पूरी पलट गयी। भाजपा ने हरियाणा में 48 सीटें जीतकर बहुमत में अपनी सरकार बना ली है।

हरियाणा में 6 तारीख को वोटिंग खत्म होने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी विदेश यात्रा पर निकल गये थे। वहीं आज सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से उन्होंने दोनों राज्यों के चुनावों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

जम्मू-कश्मीर में जीत को लेकर उन्होंने कहा ,”जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।”

राहुल ने हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित करार दिया उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts