Homeदेशमलाइका अरोड़ा ने पिता की मौत के बाद कटवाए बाल

मलाइका अरोड़ा ने पिता की मौत के बाद कटवाए बाल

-


Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा पिता अनिल मेहता की मौत के बाद से सोशल मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर थीं। मलाइका के पिता ने अपने घर की बालकनी से कूदकर सुसाइड कर लिया था, जिसने एक्ट्रेस को बुरी तरह तोड़ दिया था। हालांकि, अब मलाइका धीरे-धीरे इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हैं, और काम पर लौट आई हैं। मलाइका ने मेकओवर भी करवाया है। पिता की मौत के बाद वह मंगलवार, एक अक्टूबर को पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं।

मलाइका ने खुद कोई वीडियो शेयर नहीं किया था, पर हेयरस्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस नजर आईं। वीडियो में मलाइका सलून में मिरर के सामने बैठी हैं, और अमित यशवंत उनके बाल ट्रिम कर रहे हैं। उन्हें देख फैंस उनका हौसला बढ़ाने लगे। मलाइका के पिता की मौत को 20 दिन हो चुके हैं।

हेयरस्टाइलिस्ट जब मलाइका के बाल सेट कर रहे थे, तो एक्ट्रेस ने मिरर में देखा और आंखें ब्लिंक करते हुए फ्लाइंग किस दिया। इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। मलाइका को यूं दमदार वापसी करते देख फैंस खुशी से झूम उठे। एक फैन ने लिखा, ओएमजी स्टनिंग। एक अन्य फैन ने लिखा हमारी प्रिंसेस।मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर 2024 को सुसाइड कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त अनिल मेहता के साथ एक्स वाइफ भी घर में मौजूद थीं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts