Homeउत्तर प्रदेशMeerutबागपत की रोडवेज बसें पिलाना से होकर चलेंगी

बागपत की रोडवेज बसें पिलाना से होकर चलेंगी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। परिवहन निगम की मेरठ से बागपत तक चलने वाली रोडवेज बसें जल्द ही पिलाना भट्ठा, डिकोली, चांदीनगर से होकर चलेंगी। टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण यह मार्ग परिवर्तित किया गया है। डेढ़ साल तक रोडवेज बसों का संचालन इसी मार्ग से किया जाएगा।

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में इन दिनों रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है। यह निर्माण कार्य डेढ़ साल तक चलेगा। ओवरब्रिज के निर्माण के कारण मेरठ-बागपत हाईवे पर टटीरी में सभी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अभी रोडवेज बसें मेरठ से टटीरी तक चल रही हैं। अन्य साधनों ई-रिक्शा आदि से कर रहे हैं। परिवहन निगम ने अब बागपत की बसों के लिए नए मार्ग का चयन किया है।

भैंसाली डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि मेरठ से बागपत तक बसों का संचालन कराने के लिए नए मार्ग पर मंथन किया गया है। पिलाना भट्ठे से बसें ढिकोली, चांदीनगर, चमरावल, पांची से होकर बागपत जाएगी। टिकट मशीन में इस नए मार्ग का शेडयूल डाला जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts