Homeउत्तर प्रदेशBijnorबिजनौर: शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जोर जोर से लगाए...

बिजनौर: शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जोर जोर से लगाए जय श्री राम के नारे

-


बिजनौर। मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़कर भगवा झंडा लहराने लगा। जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगाए। आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक उसे टावर से उतारने के प्रयास किया गया, काफी समझाने के बाद युवक टावर से उतरा। बताया गया कि युवक शराब के नशे में था।

बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान का रहने वाला गुड्डू (35) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार की शाम मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ बैठा। आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी इशारा किया, मगर वह नहीं माना। आखिरकार मौके पर पुलिस पहुंची।

युवक भगवा झंडा लहराता रहा। जय श्री राम के नारे भी लगाए। अधिक ऊंचाई पर युवक को देख तमाम लोगों की सांसे अटकी रही। गुड्डू पहले भी टावर पर चढ़ चुका है। लोगों ने बताया कि वह शराब के नशे में था। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह पहले भी इस प्रकार की घटनाएं कर चुका है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts