Homeउत्तर प्रदेशMeerutBreaking News Meerut: शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवती की मौत

Breaking News Meerut: शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवती की मौत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित मलियाना फलाई ओवर के निकट एक महिला की शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची, पुलिस ने महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नही होने पर उसके शव को मोर्चरी भेज दिया।

मंगलवार एक अज्ञात महिला मलियाना रेलवे क्रॉसिंग के निकट खड़ी हुई थी। तभी तेज गति से आई शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी और टीपी नगर थाना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटो तक महिला की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं होने पर जीआरपी पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है और उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि प्रतीत हो रहा है कि महिला ने ट्रेन के आगे खुद कर सुसाइड किया है वहीं जीआरपी और टीपी नगर थाना पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान करने के बाद मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts