Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीट-पीटकर हत्या के मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप, एसपी सिटी...

पीट-पीटकर हत्या के मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप, एसपी सिटी ऑफिस पर किया हंगामा

-

  • हत्यारोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए किया हंगामा,
  • ब्रह्मपुरी में पीट-पीटकर हत्या के मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप,
  • एसपी सिटी ऑफिस पर किया हंगामा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 18 जुलाई को ब्रह्मपुरी के रहने वाले पवन की उसके पड़ोसियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया था, सोमवार को शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे और थाना पुलिस पर दो आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित गौतम नगर के रहने वाले पवन का 18 जुलाई को पड़ोसियों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर पवन के पड़ोसियों ने उसे पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई थी। परिवार वालों ने पवन के शव को मोर्चरी से लाकर ब्रह्मपुरी थाने के सामने सड़क पर रखने के बाद हंगामा कर दिया था। घंटे चले हंगामा के बाद पीड़ित परिवार को अधिकारियों ने 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी का आश्वासन देने के साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही थी। तब कहीं जाकर मृतक के परिवार के लोगों ने जाम खोला था।

सोमवार को शोषित क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार संगठन के पदाधिकारी और पीड़ित परिवार के साथ भारी संख्या में इकट्ठा होकर एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पवन की हत्या के मामले में थाना पुलिस दो आरोपियों को बचा रही है। वही पवन के परिवार को किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली है।

पीड़ित परिवार के लोगों द्वारा घंटे हंगामा करने के बाद अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया उसके बाद पीड़ित
परिवार शांत हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts