Homeउत्तर प्रदेशMeerutवामन भगवान मंदिर में हुआ दूधिया अभिषेक

वामन भगवान मंदिर में हुआ दूधिया अभिषेक

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार श्रावण मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री वामन भगवान मंदिर समिति द्वारा दूधिया अभिषेक एवं महाआरती का भव्य आयोजन बहुत ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। दूधिया अभिषेक आरती गुप्ता एवं गौरव गुप्ता के कर कमलों द्वारा अर्पित किया गया ।

शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान आशुतोष शिव जी एवं माता पार्वती का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। दूधिया अभिषेक भोग विषेश पूजन एवं महाआरती वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंडित नंदकिशोर शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। पूजन, महाआरती के पश्चात दूधिया प्रसाद का वितरण मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के महामंत्री समीर खुराना कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग कार्यकारिणी सदस्य अंकित गुप्ता मनु, अनिल मित्तल, कमल किशोर गुप्ता, राजीव रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts