Homeउत्तर प्रदेशMeerutउद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर केक काट बांटे पौधे

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर केक काट बांटे पौधे

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शिवसेना मेरठ इकाई द्वारा शिव सेना पक्ष प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे के 64 वें जन्मदिवस पर छीपी टैंक स्थित शिव सेना कार्यालय पर जन्म दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने केक काटकर सभी शिव सैनिकों को शुभकामनाएं दी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष मास्टर अजीज ठेकेदार ने सभी शिव सैनिकों में 64 पौधों का वितरण कर सभी शिव सैनिकों से उद्धव ठाकरे का नाम का पौधा अपने निवास पर लगाने को कहा।

प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने वो करके दिखाया है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। केन्द्र सरकार के द्वारा शिव सेना के तोड़कर जिस तरह से शिव सेना का नाम व चिन्ह चुराया गया और विधायको व सांसदो को तोड़ा गया। उसके बाद भी उद्धव ठाकरे द्वारा नए नाम व नए चिन्ह के दम पर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़कर शिवसेना यूबीटी को महाराष्ट्र दूसरी बड़ी पार्टी के रूप मे खड़ा करके केन्द्र सरकार को करारा तमाचा मारा गया है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना की सरकार बनेगी और शिव सेना पूरे राष्ट्र में एक नई ताकत के रूप में उभरेगी।

 

जन्म दिवस समारोह में प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, अवनीश आर्य, मास्टर अजीज ठेकेदार, देवदत्त शास्त्री, कमल प्रजापति, दिनेश सिंघल, पूजा सिंघल, प्रदीप सक्सेना, विनित जैन, ओमवीर शर्मा, मुकेश वर्मा, अफजाल सैफी, शौकिन, मइनुद्दीन, शमशाद, गुलफाम, अमरनाथ, रवि भगत जी, देव कुमार, शिक्षा देवी, अमित पाल, रतन सिंह जसवीर सिंह, जूनियर राजेश खन्ना, यासीन खान, मुकेश शर्मा, पवन पार्चा, अजमल, दीनू, इसराइल, मुजाहिद, अलीशा, सद्दाम, मुन्ना, सहेन्द्र तोमर, इमरान सैफी, नवाबुद्दीन, शौकिन अंसारी, योगेश कौशिक, निशांत शर्मा, सतपाल, प्रदीप, सुमन तोमर, कृष्ण तोमर, नरेश कुमार, नदीम, अनस, वसीम नोशाद, शाजिद, आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts