Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांग्रेस की महिला कार्यकर्ता 29 को जंतर-मंतर पर करेंगी प्रदर्शन

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता 29 को जंतर-मंतर पर करेंगी प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने, बढ़ती महंगाई एवं महिला सुरक्षा की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष किरण बाला ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश सहित उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार मौन साधे हुए है।

उन्होंने कहा कि सरकार को पुराने जनसंख्या आंकड़ों पर महिला आरक्षण लागू करना
चाहिए। कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं का घर का बजट बिगाड़ दिया है जिसके कारण परिवारों को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही है। इन्हीं सब मांगों को लेकर मेरठ से महिला कांग्रेस की बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 29 जुलाई को जंतर मंतर दिल्ली जायेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सुशीला कोहली, प्रदेश सचिव सुनीता मंडल, निशा, प्रीति, रेखा, व कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, रोहतास भैया, सलीम पठान, नेइम राणा,सुरेंद्र फौजी,नसीम पठान, विनोद सोनकर, अंसार अहमद आदि उपस्थित थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts