Homeउत्तर प्रदेशMeerutहाउस टैक्स निर्धारण की व्यवस्था पर नाराजगी, पढ़िए पूरी खबर

हाउस टैक्स निर्धारण की व्यवस्था पर नाराजगी, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सूरजकुंड स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर भाजपा महानगर कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। नगर निगम की हाउस टैक्स निर्धारण की वर्तमान व्यवस्था पर पार्टी नेताओं ने नाराजगी जताई। कहा गया बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स नियमावली में संशोधन का विचार हो। अंतिम फैसला होने तक जीआईएस सर्वे को निरस्त करने की मांग उठी।

सुरेश जैन रितुराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाउस टैक्स को लेकर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम की हाउस टैक्स वसूली की व्यवस्था सही नहीं है। शहर में एक लाख से अधिक घरों से पहले से वसूली नहीं हो रही है। जीआईएस सर्वे के आधार पर उन इलाकों में टैक्स थोपा गया है, जहां पहले से लोग टैक्स दे रहे हैं। जीआईएस सर्वे के बाद हाउस टैक्स से आम लोगों को किस प्रकार राहत दी जाए उसके लिए नगर निगम बोर्ड विचार करे। आम सहमति बनी आगामी नगर निगम बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव लाया जाए।

जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कमलदत्त शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्धाज आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts