spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutखेल विवि निर्माण की धीमी गति पर मंत्री ने जताई नाराजगी

खेल विवि निर्माण की धीमी गति पर मंत्री ने जताई नाराजगी

- सलावा में निमार्णाधीन स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का काम देखने पहुंचे प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव।

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने सलावा में निमार्णाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर हाल में 2025 में खेल विश्वविद्यालय का संचालन शुरू किया जाना है। ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के अनुसार खेल विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए।

सोमवार को नई दिल्ली से सलावा पहुंचे खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण स्थल पर बारिश के पानी का जलभराव देख खेल मंत्री नाराज हो गए।

उन्होंने कहा कि पानी की निकासी का बेहतर प्रबंध कर निर्माण कार्य को तेज किया जाए। कहा कि सलावा में बन रहे खेल विश्वविद्यालय का लोकार्पण 2025 में होना है। इसके लिए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए।

मंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल विवि में पाइलिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। अब और अधिक मैनपावर लगाकर कार्य की गति तेज की जाएगी। उधर, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में शूटिंग रेंज का निर्माण लगभग हो चुका है। जल्द खिलाड़ियों को इसे सौंपा जाएगा।

 

जल्द ही 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती: मीडिया से बातचीत में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेल विभाग में सौ से अधिक पदों पर जल्द भर्ती होने जा रही है। आने वाले दिनों में सहायक प्रशिक्षक, उप क्रीडाधिकारी, क्रीडा अधिकारी पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृति हो चुकी है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मंत्री ने ओलंपिक में हिस्सा हस्सा लेने लेने जा रहे यूपी के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेडलिस्ट को सरकारी नौकरी और पुरस्कार राशि भी मिलेगी। सरकार हर स्तर पर सहायता करेगी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को दिक्कत न हो तो इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मेरठ में सिंथेटिक ट्रैक का काम भी बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी स्वीकृक्ति हो चुकी है।

गुणवत्ता पूर्ण हो खेल विवि का निर्माण: सलावा में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) गिरीश बंद यादव ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। प्लान चार्ट भी उन्होंने देखा। उसके बाद मंत्री खेल विश्वविद्यालय के दूसरे ब्लॉक में पहुंचे। हास्टल, मेस व इलैक्ट्रिक स्टोर का निर्माण स्थल को देखा, वहां मंत्री को चारो और पानी भरा मिला।

स्टेडियम से अतिक्रमण हटाया जाए

खेल मंत्री ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के काफी सारे इलाके पर अतिक्रमण की शिकायत पर कहा कि स्टेडियम से अतिक्रमण हटाया जाए। स्टेडियम की जमीन का प्रयोग खेल और खिलाड़ियों के लिए होना चाहिए। उधर, सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा में खेल मंत्री ने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल, महिला मंगल दल को खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्हें और बेहतर बनाएं। खेल सामग्री वितरण, ब्लॉक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के बैठने की व्यवस्था और पीआरडी जवानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें खोजने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास, मेरठ मंडल के सभी जिलों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व व्यायाम प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts