Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार का कहर, शादी से लौट रहे दो वाहन भिड़े, तीन...

तेज रफ्तार का कहर, शादी से लौट रहे दो वाहन भिड़े, तीन की मौत, नौ घायल

-


ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना इकोटेक-3 इलाके में रात के समय करीब तीन बजे चौकी डी पार्क के पास महिंद्रा पिकअप ने स्विफ्ट कार को पीछे से टक्कर मारी और पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहन सवार आपस में परिचित बताए गए हैं।

नोएडा पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को थाना इकोटेक-3 इलाके में रात के समय करीब तीन बजे चौकी डी पार्क के पास एक गाडी महिंद्रा नंबर डीएल 1एलएजे 2051और स्विफ्ट कार की टक्कर पीछे से हुई जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और पलट गई , दोनों वाहन आपस में परिचित के थे। वाहनों में सवार लोग शादी कार्यक्रम के बाद देवला से वापस आंटी फार्म कुलेसरा वापस आ रहे रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत थाना और चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकटतम अस्पताल इलाज के लिए एडमिट कराया गया।

 

एडीसीपी सेंट्रल हृदेश ने बताया कि इलाज के दौरान तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है और अन्य नौ घायलों में से चार को सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया। मृतकों में मोफीदुल पुत्र अबुशमा उम्र 32 वर्ष, अब्दुल रफीक पुत्र मोजिद अली 35 वर्ष निवासी गण मुंदर थाना हाबली जिला बरपेटा (असम) और सुलतान अहमद पुत्र ताज नूर निवासी ताराकांडी असम हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts