spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांवड यात्रा को लेकर मेरठ नगर निगम की सभी तैयारियां पूरी, टोल...

कांवड यात्रा को लेकर मेरठ नगर निगम की सभी तैयारियां पूरी, टोल फ्री नंबर हुआ जारी, पढ़िए खबर

नगर निगम द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 18001805090 अथवा 18001803090 पर कॉल करके समस्या का समाधान करवा सकते हैं। जबकि, व्हाट्सएप नंबर 8395881826 पर भी अपनी शिकायतों को बता सकते है।

-

  • कांवड यात्रा 2024 को लेकर मेरठ नगर निगम की सभी तैयारियां पूरी,
  • शिवभक्तों की समस्या के समाधान के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। हर वर्ष की भांति इस साल भी पवित्र सावन माह में आने वाली कावड़ यात्रा को लेकर मेरठ नगर निगम ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा को लेकर नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा का कहना है कि, नगर निगम के 500 से ज्यादा आउटसोर्सिंग कर्मचारी कावड़ और मुख्य मार्ग पर ड्यूटी देंगे। जो दो शिफ्टों में चलेंगी।

उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 तक रहेगी। जबकि, दूसरी शिफ्ट 2 से रात के 10 तक होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा जो परमानेंट शिविर लगाए जाते हैं, उन पर 30 से अधिक मोबाइल टॉयलेट के साथ पानी के टैंकर भी रखे जाएंगे। जबकि, उन हेंडपंपो और पानी के नलों को भी दुरुस्त कराया जाएगा, जो कांवड मार्ग पर पड़ते हैं, ताकि शिवभक्त कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

 

खबर फटाफट: 15 July 2024 | News Bulletin Video || Sharda Express

 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने का काम लगातार जारी है। जिससे शहर में और खासतौर पर कांवड मार्ग पर कहीं भी अंधेरा ना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि, कांवड यात्रा के दौरान किसी भी शिविर में प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। अगर कोई भी शिविर संचालक और कमेटी का सदस्य प्लास्टिक का उपयोग करता मिला, तो शिविर का सामान जब्त कर लिया जाएगा।

नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने यह भी बताया कि कांवड यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त कांवड़िए को किसी तरह की कोई परेशानी होने पर वह नगर निगम द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 18001805090 अथवा 18001803090 पर कॉल करके समस्या का समाधान करवा सकते हैं। जबकि, व्हाट्सएप नंबर 8395881826 पर भी अपनी शिकायतों को बता सकते है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts