Homeउत्तर प्रदेशBijnorकलयुगी मां का खौफनाक चेहरा, इकलौते बेटे को फावड़े से काटकर जिंदा...

कलयुगी मां का खौफनाक चेहरा, इकलौते बेटे को फावड़े से काटकर जिंदा जलाया

-


बिजनौर। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की गांव जलालपुर हसना में एक कलयुगी मां ने अपने इकलौते चार वर्षीय पुत्र को फावड़े से काटकर जिंदा जला दिया।

जंगल से घर पहुंचे पिता ने जिंदा जल रहे पुत्र को आग से निकाला और इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में बुधवार की सुबह एक कलयुगी मां आदेश पत्नी कपिल कुमार ने अपने चार वर्ष के मासूम इकलौते पुत्र हर्ष उर्फ कल्लू को फावड़े से काटकर जिंदा ही आग के हवाले कर दिया।

खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल ने ये खौफनाक दृश्य देखा तो उसका कलेजा मुंह को आ गया। उसने अपने पुत्र को आग से निकाला और उसे डॉक्टर के पास ले गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तथा क्षेत्राधिकार चांदपुर भारत सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने बेटे की हत्या क्यों की? पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts