Homeउत्तर प्रदेशMeerutजय श्रीराम का नारा लगाने पर युवक का बहिष्कार

जय श्रीराम का नारा लगाने पर युवक का बहिष्कार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक मुस्लिम युवक को अपने हिंदू दोस्तों के साथ बैठकर जय श्रीराम का नारा लगाना भारी पड़ गया है। इस नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने उसका सामाजिक बहिष्कार करने और मस्जिद में पैर न रखने की पोस्ट वायरल कर दी है।

 

 

एक मुस्लिम युवक अपने हिंदू दोस्तों के साथ बैठा हुआ है। उसके दोस्त जय श्री राम का नारा लगाकर मुस्लिम युवक से पूछते हैं कि उसे जय श्री राम का नारा लगाने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं है। इसके बाद मुस्लिम युवक अपने दोस्तों से किसी भी तरह की दिक्कत से इनकार करते हुए जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर देता है। मुस्लिम युवक का नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हो जाता है। वायरल वीडियो में जो मुस्लिम युवक नारा लगा रहा है, उसे थाना रेलवे रोड क्षेत्र के मकबरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

मुस्लिम युवक फैसल का नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ तो कुछ मुस्लिम समाज के ठेकेदारों ने उसका मुस्लिम समुदाय से बहिष्कार और मस्जिद में पैर में रखने का ऐलान करते हुए एक पोस्टर वायरल कर दिया। यह पोस्ट भी जमकर वायरल हो रहा है। तो पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार करते हुए मामला संज्ञान में आने पर कार्यवाही की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts