Homeउत्तर प्रदेशMeerutसावन कृपाल रुहानी मिशन ने सैंकड़ों लोगों को पिलाया शरबत

सावन कृपाल रुहानी मिशन ने सैंकड़ों लोगों को पिलाया शरबत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सावन कृपाल रूहानी मिशन की कैन्ट शाखा सावन आश्रम की ओर से दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज के 35वें बरसी भंडारे के अवसर पर आश्रम के सामने तथा कंकर खेड़ा शिव चौक पर सुबह से शाम 4 तक गर्मी की इस तपती और चिलचिलाती धूप में लोगों की सेवा में ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई।

 

सावन कृपाल रूहानी मिशन

 

मीडिया प्रभारी अनमोल आनंद ने बताया सावन कृपाल रूहानी मिशन की तरफ से लगाए गए छबील में सैकड़ों लोगों ने पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस की। इसके अलावा मिशन द्वारा पूरे भारतवर्ष के अनेक राज्यों में प्रमुख स्थानों पर और दिल्ली में 115 मुख्य जगहों पर भी ठंडे व मीठे पानी की छबीलें लगाई गईं।

 

 

इस अवसर पर सावन आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने विडियो सत्संग में कहा कि, संत दर्शन सिंह जी महाराज जैसे महापुरुष अपने लिए नहीं बल्कि हम सबके लिए आते हैं ताकि काल के दायरे में जो आत्माएं फंसी हुई हैं, उन्हें सहारा मिले और वो प्रभु में जाकर लीन हो सकें। संत दर्शन सिंह महाराज को उर्दू और फारसी की अपनी गजलों के कारण भारत के एक महान सूफी-संत शायर के रूप में जाना जाता है। उनको उनके काव्य-संग्रहों के लिए दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की उर्दू अकादमियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts