Homeउत्तर प्रदेशMeerutहंगामे के बाद नाले की पटरी से हटाई सिल्ट

हंगामे के बाद नाले की पटरी से हटाई सिल्ट

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मोहनपुरी नाले के किनारे सफाई करने के बाद सड़क पर डाले गये कूड़े को नगर निगम ने शनिवार को हटवा दिया। शारदा एक्सप्रेस में समाचार प्रकाशित होने और मोहनपुरी के लोगों द्वारा इस मामले में हंगामा करने के बाद नगर निगम हरकत में आया।

 

वार्ड-44 पुरानी मोहनपुरी पर नाले की दीवार टूटने पर हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि नगर निगम ने नाला सफाई करने के बाद सिल्ट सड़क पर डाल दी।

इसके चलते हादसे हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, इसके बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। रिंकू सिंह, बंटी सोनकर, दीपक कश्यप, गोपाल सैनी, मालती देवी, सरोज रानी, रामनारायण कश्यप, सुरेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों को घरों से भी निकलना बंद कर दिया है। क्योंकि सड़क और नाला एक ही स्थिति में आ गया है।

 

इसके बाद नगर निगम के अधिकारी नींद से जागे और शनिवार सुबह से ही जेसीबी लगाकर सड़क पर फैलाई गई कूड़े की सिल्ट को हटाकर नाले की दूसरी पटरी पर डाल दिया गया। इसके बाद मोहनपुरी नाले की पटरी साफ होने पर रास्ता चौड़ा हो गया है। कूड़ा हटने से यहां के दुकानदारों और कालोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts