HomeCRIME NEWSमेरठ: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, जमकर हंगामा, जांच...

मेरठ: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, जमकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

-

  • सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान खंगाला,
  • भाजपा नेताओं ने किया हंगामा।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर मकान में मौजूद सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ले गए, घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया।

नेहरू नगर स्थित मकान नंबर 69 की रहने वाली ममता पत्नी लाले राम रविवार को मकान के ताले लगाकर रिश्तेदारी में चली गई थी। रात ज्यादा होने पर ममता और उसके परिवार वाले रिश्तेदारी में ही रुक गए सोमवार को करीब 1:30 बजे जब ममता अपने परिवार के साथ घर पहुंची तो उसके मकान के ताले टूटे हुए थे।

ममता का आरोप है कि चोरों ने घर में मौजूद सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ली। ममता के परिवार वालों द्वारा घटना की जानकारी भाजपा नेता अंकित चौधरी को दी। अंकित चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुचे और फूलबाग कॉलोनी चौकी इनचार्ज को घटनास्थल पर बुलावा लिया।

इसके बाद मामले में चौकी इंचार्ज ने चोरी का 24 से 48 घंटे में खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सौरभ पंडित, गौरव गुप्ता, तनु कश्यप, कपिल आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts