Homeउत्तर प्रदेशMeerutPM मोदी की रैली क्रांतिधरा पर कल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे...

PM मोदी की रैली क्रांतिधरा पर कल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे रैली स्थल

-

  • तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे रैली स्थल।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का चुनावी शंखनाद क्रांतिधरा से रविवार को शुरू होगा। प्रधानमंत्री केंद्रीय आलू अनुसंधान में आयोजित होने वाली चुनावी रैली से पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। शनिवार को रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रैली स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल पार्टियां असमंजस की स्थिति में है, अभी तक पार्टियां प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में रविवार को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि शामिल होंगे। कहा कि
एनडीए के सभी सहयोगी दल लोकसभा चुनाव में अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित बनाने को लेकर सभी मिलकर कार्य करेंगे।

कहा कि गठबंधन के प्रति कांग्रेस का जो इतिहास रहा है, उसे जनता जानती है। प्रत्याशियों को लेकर गठबंधन की पार्टियां असमंजस की स्थिति में है। बार-बार प्रत्याशी बदले जा रहे है। कांग्रेस की अपनी सीट रायबरेली व अमेठी में अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार अपने कार्यकाल में किए गए जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है।

बसपा पार्टी पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश का नेतृत्व किया है और उनका दल बड़ा है। वह अपने हिसाब से टिकटों का वितरण कर रही है, लेकिन आज जनता का विश्वास मोदी के प्रति है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार गांव गांव जाकर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे है। इस मौके पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक, पूर्व विधायक संगीत सोम आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts