Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: युवकों ने की एमआर की लाठी डंडों से जमकर पिटाई

मेरठ: युवकों ने की एमआर की लाठी डंडों से जमकर पिटाई

-

  •  एसएसपी आवास के पास युवकों ने दिखाई दबंगई।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मेरठ कॉलेज के पास गुप्ता जी की कुटिया पर दोपहर दो बजे करीब आधा दर्जन दबंग युवकों ने एक एमआर को जमकर पीटा। लाठी डंडे और तमंचा लेकर आए युवकों ने पहले एमआर के साथ हाथापाई की। जिसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दिन दहाड़े मारपीट होता देख मौके पर हड़कंप मच गया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पीटने वाला युवक लक्ष्मी नगर का रहने वाला शलभ तोमर बताया जा रहा है। जो पेशे से एमआर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। हालांकि, अभी तक पीड़ित शलभ तोमर की तरफ से हमलावरों के खिलाफ थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

वहीं, पुलिस इस पूरे मामले में वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश कर कार्यवाही की बात कह रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts