Homeउत्तर प्रदेशMeerutमोमबत्ती से घर में लगी आग किशोरी के दोनों हाथ जले

मोमबत्ती से घर में लगी आग किशोरी के दोनों हाथ जले

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। जलती हुई मोमबत्ती घर में गिरने से पूरे घर में आग लग गई। गनीमत रही कि आग से जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन व्यक्ति का पूरा घर जल गया। वहीं उसकी बेटी के दोनों हाथ भी जल गए।

सरधना क्षेत्र के मोहल्ला कमरा नवाबान नई बस्ती में रोशनी के लिए जलाई गई मोमबत्ती ने गरीब का आशियाना जला दिया। बिस्तर पर मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान जल गया। वहीं मकान मालिक तथा उसकी बेटी आग में झुलसकर घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

सुबह हुई घटना के बाद झुलसे पिता तथा बेटी को अस्पताल भेजा गया है। नई बस्ती में मोहम्मद फारूक अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार सुबह पांच बजे रमजान के लिए सेहरी खाकर परिवार बिस्तर पर लेट गया। बताया कि जिस चारपाई पर फारुख सोया हुआ था। उसी के ऊपर दीवार में निकली हुई ईंट पर मोमबत्ती जल रही थी। अचानक जलती हुई मोमबत्ती सोते हुए फारूक के बिस्तर पर गिर गई। जिस से कुछ देर में बिस्तर में आग लग गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts