Homeउत्तर प्रदेशMeerutकुश्ती, कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

कुश्ती, कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

-

– कुल 120 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में लिया भाग
– लड़कों की पांच सौ मीटर दौड़ में विनीत यादव ने मारी बाजी
– लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में आरती ने हासिल किया पहला स्थान


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बुधवार को कौलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कौलाश प्रकाश स्टेडियम में सीनियर वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपना दब दिखाया। स्टेडियम के कुश्ती कोच जयप्रकाश यादव ने बताया कि ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के पहलवानों ने अपना दम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरूष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में कुल बारह प्रतियोगिताएं हुई। इनमें 100 200 400 1500 3000 5000 शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉग जंप, ट्रिपल जंप व हर्डल की प्रतियोगिताएं शामिल रही। इनमें करीब 120 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इनमें पांच सौ मीटर दौड़ में विनीत यादव प्रथम, आशु द्वितीय व वैभव भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 400मी हर्डल में पहला स्थान सुमित व विवेक चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में 3000मीटर में पहले स्थान पर आरती, दूसरे पर पलक और तीसरे स्थान पर वंशिका रही। समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिताएं जारी थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts