Homeउत्तर प्रदेशMeerutयूपी विधान परिषद के लिए भाजपा ने उतारे सात प्रत्याशी

यूपी विधान परिषद के लिए भाजपा ने उतारे सात प्रत्याशी

-

– अशोक कटारिया और विजय बहादुर पाठक के साथ ही डा. महेंद्र सिंह को दोबारा मौका


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सात प्रत्याशी घोषित किए हैं। विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे। पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है।

पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया को फिर से मौका दिया है। इसके अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीरथ सिंह को टिकट दिया है।

13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होने की बात कही जा रही है। एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी। अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे। हालांकि रालोद के गठबंधन में आने के बाद एक सीट रालोद को भी देने की बात चल रही है।

उधर, समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलराम यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद में भेजेगी। इन पर पार्टी में उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है, सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

पांच मई को इन सदस्यों का पूरा हो रहा कार्यकाल

भाजपा के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल (एस ) के आशीष पटेल, बसपा के भीमराव आंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो रहा है।

डा. सरोजनी अग्रवाल को नहीं मिला मौका

सपा छोड़कर भाजपा में आई एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल को इस बार रिपीट नहीं किया गया है। इसका एक बड़ा कारण मेरठ से अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज का वर्तमान में एमएलसी होना है। ऐसे में भाजपा क्षेत्रीय समीकरण को भी साध रही है।

पश्चिमी में साधा जाट-गुर्जर समीकरण

भाजपा ने पश्चिम से दो एमएलसी प्रत्याशी बनाए हैं। इनमें अशोक कटारिया जो कि गुर्जर हैं, दोबारा मौका दिया है। वहीं मोहित बेनीवाल जो कि जाट हैं उन्हें पहली बार मौका मिला है। मोहित बेनीवाल पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष रहने के साथ ही वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts