Homeउत्तर प्रदेशMeerutहथियार के साथ रील बनाने वालों को ऐसे मिलती थी पिस्टल

हथियार के साथ रील बनाने वालों को ऐसे मिलती थी पिस्टल

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों की कोई कमी नहीं है। वहीं इनके फॉलोवरों की संख्या इस बात पर निर्भर करती है कि रील का कंटेट क्या है। इसी को सोचकर रील बनाने वाले नए-नए तरीके अपनाते है। ऐसे ही लोगों में बड़ी संख्या में युवाओं की है जो रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते है। दिल्ली में रहने वाले ऐसे ही कुछ युवाओं को हथियारों के साथ रील बनाने का शौक लग गया। अब रील के लिए हथियार कहां से आए इसके लिए इन युवाओं ने मेरठ के एक गिरोह से संपर्क किया और रील के लिए पिस्टल खरीदने लगे। दिल्ली पुलिस ने मेरठ के एक युवक को गिरफ्तार किया है जो रील बनाने वाले युवाओं को हथियार सप्लाई करता था।

– दिल्ली के शास्त्रीपार्क में सप्लाई होती थी पिस्टल

दिल्ली पुलिस ने लोहिया नगर के लक्खीपुरा के रहने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोचा है। उसके कब्जे से दस पिस्टल बरामद की गई हैं। नौशाद अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली के शास्त्री पार्क में रील बनाने वाले नाबालिगों को पिस्टल की सप्लाई करता था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक रील बनाने वाले किशोर का वीडियो देखकर हथियार के बारे में पूछताछ की। जांच में सामने आया कि उसने शास्त्री पार्क से नौशाद से पिस्टल खरीदी थी। दिल्ली पुलिस ने पिस्टल मुहैया कराने वाले एजेंट को पकड़ लिया। उसने बताया कि लक्खीपुरा मेरठ के नौशाद उन्हें अवैध पिस्टल मुहैया कराता था।

– 20 से 25 हजार में बेची जाती थी पिस्टल

मेरठ से पकड़े गए हथियार सप्लायर से पता चला है कि वह एक पिस्टल को 20 से 25 हजार रूपये में बेचा करता था। दिल्ली पुलिस की टीम ने लोहियानगर थाना क्षेत्र में छापा मारकर नौशाद को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर कई स्थानों से दस पिस्टल भी बरामद की। नौशाद के तीन साथी पुलिस की सूचना मिलने के बाद घर छोड़कर भाग गए।
दिल्ली पुलिस के अनुसार नौशाद रील बनाने वाले नाबालिगों को हथियार मुहैया कराता था। देखा जा रहा है कि उससे पहले भी दिल्ली के किस-किस गिरोह को हथियार सप्लाई कराए हैं। लोहियानगर थाना प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी नौशाद को अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts