Homeउत्तर प्रदेशMeerutआवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

-

– नगर निगम वार्ड 44 के लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे
– पशु प्रेमियों पर लगाया आवारा पशुओं को संरक्षण देने का आरोप


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते आम जनता को निशाना बना रहे है। नगर निगम के अधिकारी भी केवल आश्वासन देते है जबकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। निगम के वार्ड 44 मे रहने वाले लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से निजात दिलानें की मांग की है।

मंगलवार को नगर निगम के वार्ड 44 मोहनपुरी क्षेत्र के रहने वाले लोग जिलामुख्यालय पहुंचे। सभी का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तें आये दिन बच्चों और बड़ों पर हमला कर रहे हैं। इन हमलों से इलाकें में रहने वाली बड़ी आबादी दहशत में है। बच्चोंं का स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। इसके बाद निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुते पकड़ने वाली टीम को भेजा। लेकिन कुछ पशु प्रेमी जिन्होंने अपने घरों में आवारा कुत्ते पाल रखे हैं, उन्होंने कुत्ते पकड़ने वाली टीम का विरोध कर दिया। इतना ही यह लोग क्षेत्र की जनता के साथ दुव्यर्वहार करते हैं, विरोध करने पर छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की धमकी दी जाती है।

मामले को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा सिविल लाइन थाने में भी शिकायत की गई है, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ ही यहां रहने वाले लोगों ने अपने घरों में गाय पाल रखी हैं, जिन्हें दूध निकालने के बाद सड़कों पर खुला छोड दिया जाता है। यह दुधारू पशु किसी को भी टक्कर मारकर घायल कर देते हैं। सड़कों गोबर करने से गन्दगी फैलती है, कुछ समय पहले गोबर पर पैर फिसलने के कारण निगम के कर्मचारी के पैर की हड्डी टूट चुकी है। पीड़ितो ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts