Homeउत्तर प्रदेशMeerutजानी पुलिस ने पकड़ी बीस लाख की अवैध शराब

जानी पुलिस ने पकड़ी बीस लाख की अवैध शराब

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। जानी पुलिस ने एक इंटरस्टेट शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग बीस लाख रुपये की 600 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पकड़ी गई अंग्रेजी और देशी शराब गोवा ब्रांड की थी। पुलिस ने एक आयशर टैंकर भी बरामद किया है।

मेरठ पुलिस इन दिनों आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जानी पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर संदीप पुत्र बलवान निवासी ग्राम सिसाना थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा को जानी नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 330 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 270 पेटी देशी शराब बरामद की गयी । बरामद शराब का बाजार में मूल्य लगभग 20 लाख रुपए है

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संदीप ने पूछताछ में बताया कि वह श्रीराम एग्रीवेन्चर्स प्राईवेट लिमिटेड डिस्टलरी जिला पौडी गढवाल से अरूणाचल प्रदेश जाने हेतु शराब के नकली कागजात तैयार कराकर आयशर कैन्टर में उक्त अवैध शराब भरकर नकली कागजों को असली कागजात की तरह दिखा कर अरूणाचल प्रदेश जाने के बजाये सांपला सोनीपत माल सप्लाई करता है तथा अधिक मुनाफा कमाता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts