HomeDelhi NewsED Summons Arvind Kejriwal: ED ने सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा आठवां...

ED Summons Arvind Kejriwal: ED ने सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा आठवां समन, 4 मार्च को पेशी के लिए बुलाया

-


नई दिल्ली: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ED ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को 8वां समन भेजा है। केजरीवाल को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए 4 मार्च को बुलाया है। इससे पहले ED ने अभी तक 7 बार समन भेजा लेकिन वे पेश नहीं हुए।

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने 4 मार्च को सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले केजरीवाल को 7 समन भेजे जा चुके हैं। लेकिन उन्होंने इन्हें अवैध बताया और पेश नहीं हुए। ऐसे में अब ईडी ने 8वां समन भेजा है।

ED Summons Arvind Kejriwal

दिल्ली की आबकारी नीति में घोटाले के आरोप लगे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। वहीं, इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच में जुटी है। केंद्रीय एजेंसियों ने अब तक इस मामले में आप के दो बड़े नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी केजरीवाल को बुलाने के लिए 7 समन भेज चुकी है।

इससे पहले ईडी ने 22 फरवरी को केजरीवाल को 7वां समन भेजकर 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि मामला कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई 16 मार्च को है। ED को रोजाना समन भेजने की जगह कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

ईडी ने कब-कब समन भेजे

कब भेजा समन पेश हुए या नहीं
2 नवंबर पहला समन पेश नहीं हुए
21 दिसंबर दूसरा समन पेश नहीं हुए
3 जनवरी तीसरा समन पेश नहीं हुए
17 जनवरी चौथा समन पेश नहीं हुए
2 फरवरी 5वां समन पेश नहीं हुए
14 फरवरी (19 फरवरी को बुलाया) 6वां समन पेश नहीं हुए
22 फरवरी (26 फरवरी को बुलाया) 7वां समन पेश नहीं हुए
27 फरवरी (4 मार्च को बुलाया) 8वां समन (पेश होने पर सस्पेंस)

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts