Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान हादसा, जेसीबी का...

मेरठ में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान हादसा, जेसीबी का चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र स्थित ग्राम जाहिदपुर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान दीवार बुलडोजर पर गिरने से बुलडोजर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एमडीए के अधिकारियों ने अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को रोकते हुए घायल बुलडोजर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सोमवार को एमडीए की टीम तीन जेसीबी लेकर जाहिदपुर गांव में बनी अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी। शाम करीब 4:30 बजे एमडीए को जेसीबी एक दीवार को तोड़ने लगी तभी दीवार जेसीबी के चालक के ऊपर जा गिरी, इस दौरान चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एमडीए के अधिकारियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को रोकते हुए चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एमडीए के अधिकारियों ने बताया कि गांव जाहिदपुर में मौजूद एक फैक्ट्री का अवैध रूप से निर्माण कराया गया था। फैक्ट्री मालिक को कितनी बार नोटिस भी दिए जा चुके हैं। उसके बाद भी फैक्ट्री का मालिक अवैध रूप से निर्माण करा रहा था। एमडीए की जेसीबी अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर रही थी तभी हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि चालक इरशाद गंभीर रूप से घायल है। उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि अवैध फैक्ट्री को करीब करीब पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया है चालक के घायल होने के चलते कुछ फैक्ट्री का हिस्सा बचा है जिसको जल्द ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts