HomeCRIME NEWSयुवक ने प्रेमिका के भाई और चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर,...

युवक ने प्रेमिका के भाई और चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

-

– चाचा के पैर में लगी गोली, भाई के सिर में तमंचे की बट से मारी चोट


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। कार से साथियोें के साथ पहुंचे एक प्रेमी ने प्रेमिका के चाचा और भाई को सुबह गोली मार दी। घटना बहसूमा थाना क्षेत्र के रहमापुर गांव की है। सुबह युवती घर से बाहर मंदिर में पूजा के लिए गई थी, वहीं दूसरे गांव का उसका प्रेमी भी पहुंच गया। इसकी जानकारी युवती के भाई और चाचा को हुई तो गुस्से से भरकर मंदिर पहुंच गए। ऐसे में प्रेमी युवक ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गया। दोनों को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहसूमा थाना क्षेत्र के रेहमपुर गांव निवासी नेमपाल अपने भतीजे अभिषेक के साथ शनिवार सुबह गांव के मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी कार सवार चार लोग आए और चाचा-भतीजे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चाचा नेमपाल के पैर में गोली लगी। वो मौके पर ही गिर पड़े और खून बहने लगा। वहीं भतीजे अभिषेक को सिर में गोली लगने की बात कही गई। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि अभिषेक को गोली नहीं लगी है लेकिन उसके सिर पर बट से हमला किया गया है, काफी चोट है। उसका एमआरआई कराया जा रहा है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि घायल अभिषेक की बहन की बहसूमा के ही गांव झुंझुंनी निवासी अक्षय से बातचीत थी। अब तक जो पता चला है कि उसके अनुसार दोनों ने पिछले दिनों परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की अर्जी दी थी। इसके बाद शादी भी कर ली थी। लेकिन कुछ दिन बाद खुद ही शादी खारिज करा दी। इसकी जानकारी इनके परिजनों को हो गई।

परिजनों ने युवती को लड़के से मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। इसी बात से अक्षय नाराज था। शनिवार सुबह अक्षय युवती के गांव आया और वहां उसके परिजन पहुंचे तो फायर कर दिया। पीड़ित परिवार ने हमले में अक्षय, अक्षय के पिता सुनील और चचेरे भाई मोनू का नाम बताया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts