Homeउत्तर प्रदेशMeerutदर्दनाक हादसा: सतवाई रजवाहा में गिरी अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत,...

दर्दनाक हादसा: सतवाई रजवाहा में गिरी अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

  • मृतकों में एक एयरफोर्स और दूसरा टीचर था

शारदा रिपोर्टर

जानीखुर्द। गांव नेक के दो युवक शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह से वापस घर आते समय कार सहित सतवाई रजवाहा में गिर पड़े। दोनों के शव शनिवार को रजवाहा से कार के अंदर मिले। दोनों युवकों की मौत की सूचना से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अंकुर एअरफोर्स में और रोहित प्राइवेट स्कूल में टीचर था।

गांव नेक निवासी अंकुर पुत्र करनपाल उम्र 30 और रोहित पुत्र यशपाल सिंह उम्र 34 वर्ष शुक्रवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये भोला के पास गए थे। शुक्रवार की रात कार से वापस आते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गांव मुंसबगढ़ के पास सतवाई रजवाहा में गिर गई। दोनों के घर न पहुंचने पर परिवजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

शनिवार की सुबह उनकी कार ग्रामीणों को सतवाई रजवाहा में पड़ी देखी। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जॉनी पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को रजवाहा बाहर निकाली। तो दोनों के शव कार के अंदर मिले, कार अंदर से लॉक थी।

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं अंकुर और रोहित की मौत की सूचना उनके परिजनों में मिलने पर कोहराम छा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि अंकुर एयरफोर्स में था। उसके एक तीन साल की पुत्री है, वह अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसके पिता करनपाल सिंह खेती करते है। वहीं रोहित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। रोहित के पांच साल का पुत्र और तीन साल की एक पुत्री है। उसके पिता यशपाल सिंह भी खेती करते है। अंकुर पुनिया दस दिन के अवकाश पर घर आया हुआ था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts