Homeउत्तर प्रदेशMeerutकिसानों का हल्ला बोल: ट्रेक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसे भाकियू कार्यकर्ता

किसानों का हल्ला बोल: ट्रेक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसे भाकियू कार्यकर्ता

-

– भाकियू का ट्रैक्टर मार्च जारी, राकेश टिकैत बोले, देश भर के किसान एकजुट, दिल्ली दूर नहीं


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ता और किसान आज पश्चिमी यूपी के हर जिले में ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर मार्च के साथ राकेश टिकैत मेरठ पहुंचे। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता और किसान कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।

 

खबर फटाफट : 21 Feb 2024 News Bulletin || SHARDA EXPRESS

 

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रही है। विभिन्न जिलों में अलग अलग रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंचने लगे हैं। मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरने पर बैठे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है।

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज पंजाब के किसानों की मांग के समर्थन में भाकियू की ओर से प्रदर्शन किया गया। एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग को लेकर किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यलय की ओर पहुंचे।

भारतीय किसान यूनियन के रास्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पुलिस की ओर से भी किसानों को रोकने के लिए भारी बंदोबस्त किया गया। किसानों के ट्रेक्टर को रोकने के लिए कमिश्नरी चौराहे पर ही इंतजाम किया गया। इसके बावजूद भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान आगे बढ़े।

अनुराग चौधरी ने बताया कि किसान कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कलक्ट्रेट में पंचायत कर करके स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से करेंगे। उचित समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरने की भी कार्ययोजना बनाई जाएगी।

भाकियू कार्यकतार्ओं ने पंजाब में आंदोलित किसानों को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है। कहा कि भाकियू आज एमएसपी, किसानों की परेशानी, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग समेत कई मांगों पर हल्ला बोल कर रही है।

राकेश टिकैत ने इस मौके पर कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है।

उधर, पीनना गांव में थांबेदार मित्रपाल सिंह के आवास पर जुटे खाप चौधरियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है, विभिन्न मार्गों पर चौकसी बरती जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts