HomeTrendingFarmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों पर दागे गए आंसू गैस के...

Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, बोले कृषि मंत्री- शांति जरूरी चर्चा को हम तैयार

-

  • शंभू बॉर्डर पर दागे गए आंसू गैस के गोले,
  • बोले कृषि मंत्री- शांति जरूरी, 5वें दौर की चर्चा को हम तैयार

Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बुधवार सुबह किसान जब दिल्ली चलो मार्च के तहत आगे बढ़ने लगे तब उन पर आंसू गैस के गोले दाग दिए गए। यही वजह रही कि तब मौके पर जमकर बवाल हुआ। हालांकि, इस बीच, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि किसान आगे न बढ़ें। वहीं कृषि मंत्री बोले- शांति जरूरी, चर्चा को हम तैयार।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रदर्शनकारियों से अपील की

 

 

आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “हमने तय किया है कि कोई भी किसान, युवा आगे नहीं जाएगा। सिर्फ नेता शांतिपूर्ण आगे जाएंगे…हम सरकार से आज भी मांग करेंगे कि दिल्ली से बड़ा फैसला करें। आप कहें कि MSP पर गारंटी कानून बनाएंगे, ये आंदोलन अभी खत्म हो सकता है…।”

 

दिल्ली कूच से पहले आगे आए केंद्रीय मंत्री, बोले- शांति है जरूरी

 

 

वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा- “सरकार चौथे दौर के बाद के पांचवें दौर में सभी मुद्दे जैसे कि MSP की मांग, फसल विविधीकरण, पराली का विषय, FIR पर बातचीत के लिए तैयारी है। मैं किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमें शांति बनाए रखना जरूरी है।”

 

यह खबर भी पढ़िए-

 

https://shardaexpress.com/kisan-andolan-tear-gas-shells-fired-again-at-shambhu-border-read-news/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts