HomeCRIME NEWSमुजफ्फरनगर: हर्ष फायरिंग करने में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: हर्ष फायरिंग करने में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

-

मुजफ्फरनगर में पोते की छठी में की थी फायरिंग


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में लाइसेंसी बंदूक से पोते की छठी में हर्ष फायरिंग करने का ग्राम प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपित प्रधान को आज कोर्ट में पेश करेगी। गांव वालों के अनुसार पोते की छठी में ग्राम प्रधान ने हर्ष फायरिंग की थी।

थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव खेड़की के वर्तमान ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह के पोते का एक सप्ताह पूर्व छठी कार्यक्रम गांव में आयोजित किया गया था। ग्राम प्रधान ने अपने कुछ साथियों के साथ लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सोमवार शाम को ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मोहन ने बताया कि सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात ग्राम प्रधान को गिरफ्तार भी कर लिया गया। बताया कि ग्राम प्रधान को आज कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। एसपी अभिषेक सिंह ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि हर्ष फायरिंग के किसी भी मामले में लापरवाही ना बरती जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts