Homeन्यूज़देवरिया में डकैती के 40 दोषियों को 10-10 वर्ष कारावास की सजा

देवरिया में डकैती के 40 दोषियों को 10-10 वर्ष कारावास की सजा

-


देवरिया। जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को खामपार थाना क्षेत्र के बलुवन गांव में अजय कुमार के घर और दुकान में डकैती के मामले में 40 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उनको 10-10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष सिंह ने बताया कि 18 जनवरी 1995 को आरोपियों (40 व्यक्तियों) ने अजय कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र सुरेश लाल श्रीवास्तव के घर व दुकान में डकैती की। इस संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ खामपार पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की की धारा 395 (डकैती के लिए सजा) और 397 (डकैती, या डकैती, मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उसी दिन अजय कुमार उर्फ मुन्ना ने डबल बैरल बंदूक से भीड़ पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। सिंह ने कहा, इसके बाद खामपार पुलिस थाना में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या की सजा) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि अदालत ने अजय कुमार उर्फ मुन्ना को भी दोषी ठहराया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 10,000 रुपये का जुमार्ना भी लगाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts