HomeJob / Naukriरोजगार मेले में 26 को मिली नौकरी

रोजगार मेले में 26 को मिली नौकरी

-


मेरठ: उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत गुरूकुल सर्वोदय इण्टर कॉलेज पांचली खुर्द में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में आठ निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने प्रतिभाग किया गया।

इन कम्पनियों ने सेल्स एग्जीक्यूटीव, जीओ पॉइन्ट मैनेजर, कम्प्यूटर आॅपरेटर, फिटर, हेल्थ सेक्टर, इंश्यूरेंस/बैंकिग सेक्टर, मशीन आॅपरेटर, डाटा इंट्री आॅपरेटर, ट्रेनी आॅपरेटर आदि सेक्टर के लिए रिक्तियां अधिसूचित की थीं। कम्पनियों द्वारा न्यूनतम 8000 रू0 और अधिकतम 25000 रू0 मासिक वेतन आॅफर किया गया। रोजगार मेले में 212 अभ्यर्थियों में, जो कि कौशल विकास मिशन, डीडीयू-जीकेवाई के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों तथा अन्य ग्रामीण अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार में प्रतिभाग किया गया, जिसके सापेक्ष 26 अभ्यर्थियों को कम्पनियों द्वारा मौके पर ही चयन किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रधानाचार्य गुरूकुल सर्वोदय इण्टर कॉलेज पांचली खुर्द द्वारा चयनित छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। चयनित 26 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts