Homeउत्तर प्रदेशMeerutमनोज चपराणा को सपा जिला महासचिव पद से हटाया

मनोज चपराणा को सपा जिला महासचिव पद से हटाया

-


मेरठ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पिछले दिनों जिला महासचिव और कार्यालय प्रभारी के बीच हुए विवाद और उसका वीडियो वायरल होने के बाद महासचिव मनोज चपराणा को उनके पद से हटा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उत्तर पटेल ने पत्र जारी करते हुए बताया कि मनोज चपराणा को अनुशासनहीनता के कारण जिला महासचिव पद से पदमुक्त किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जिला कार्यालय पर मनोज चपराणा और कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह जिनके पास कार्यालय प्रभारी का भी प्रभार है, दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद जब जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने दोनों से बात की तो उनके सामने ही दोनों आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की शिकायत पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts