Homeउत्तर प्रदेशMeerutज्ञानवापी मामले को लेकर शहर में अलर्ट

ज्ञानवापी मामले को लेकर शहर में अलर्ट

-

– आईजी के नेतृत्व में निकाला फ्लैगमार्च


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद ज्ञानवापी मामले को लेकर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। जिसके तहत शुक्रवार को आईजी नचिकेता झा के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैगमार्च निकाला गया।

 

 

 

ज्ञानवापी मामले में न्यायालय के आदेश के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी है। वाराणसी में तो बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में मेरठ जैसे संवेदनशील शहर में भी जुमे की नमाज को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के आदेश कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिए हैं। इसके तहत आज आईजी नचिकेता झा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ हापुड़ अड्डा चौराहा से फ्लैगमार्च निकाला गया।

 

 

आईजी के साथ एसएसपी डा. रोहित सजवाण, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह सहित कई सर्किल के सीओ और कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही आरएएफ के जवान मौजूद रहे। हापुड् अड्डा चौराहा से गोलाकुंआ, वैलीबाजार, घंटाघर, केसरगंज, सोतीगंज होता हुआ फ्लैगमार्च बेगमपुल चौराहा तक पहुंचा। इस दौरान आईजी नचिकेता झा ने कई जगह लोगों से बात करने के साथ ही वहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एसएसपी से सुरक्षा प्लान पर भी चर्चा की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts