HomeTrendingज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर: हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, पढ़िए पूरी...

ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर: हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, पढ़िए पूरी खबर

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "हिंदू पक्ष को 'व्यास का तहखाना' में पूजा करने की इजाज़त दी गई। जिला प्रशासन को 7 दिन के अंदर व्यवस्था करनी होगी।"

-

  • ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की बड़ी जीत,
  • जिला अदालत ने तहखाने में दी पूजा-पाठ की इजाजत

ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर: वाराणसी में ज्ञानवापी तहखाने में पूजा-पाठ होगा। जिला न्यायालय ने आदेश दिया है। हिन्दू पक्ष को पूजा का अधिकार मिल गया है।

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि व्यास जी के तहखाने में इजाजत की इजाजत मिली है। व्यास परिवार अब तहखाने में पूजा पाठ करेगा। हिंदू पक्ष ने व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ की इजाजत मांगी थी। सोमनाथ व्यास का परिवार 1993 तक तहखाने में पूजा पाठ करता था। 1993 के बाद तत्कालीन राज्य सरकार के आदेश पर तहखाने में पूजा बंद हो गई थी। 17 जनवरी को व्यास जी के तहखाने को जिला प्रशासन ने कब्जे में लिया था। एएसआई सर्वे कार्रवाई के दौरान तहखाने की साफ-सफाई हुई थी। काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के अधीन तहखाने में पूजा की जाएगी।

1993 से यहां पर पूजापाठ बंद था। फैसले के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि अब वहां पर नियमित रूप से पूजापाठ शुरू किया जाएगा।

 

वकील विष्णु शंकर जैन

 

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, “…पूजा सात दिनों के भीतर शुरू होगी। सभी को पूजा करने का अधिकार होगा…”

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, “हिंदू पक्ष को ‘व्यास का तहखाना’ में पूजा करने की इजाज़त दी गई। जिला प्रशासन को 7 दिन के अंदर व्यवस्था करनी होगी।”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts