spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमकान मालिक के पुत्र पर बच्ची के साथ गंदी हरकत का लगाया...

मकान मालिक के पुत्र पर बच्ची के साथ गंदी हरकत का लगाया आरोप

-

– टीपी नगर थाना क्षेत्र का मामला, एसएसपी से की शिकायत


मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी आफिस पहुंच कर अपने मकान मालिक के बेटे पर दस बर्षीया बेटी के साथ गंदी हरकतें करने और शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि वह कई साल से उक्त आरोपी के पिता के मकान में रह रही है। आरोपी युवक उसकी बेटी को गंदी फिल्मे दिखाता था और उसके साथ गंदी हरकत करता था। उसने कई बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मकान खाली करने की धमकी देने लगता था। लगभग तीन माह पहले जब वह गर्भवती थी तो उसे अस्पताल में रहना पडा। उसकी गैर मौजूदगी में मकान मालिक का बेटा उसे काम के बहाने खाली मकान में ले गया और उसके साथ गंदी हरकतें की। उसने उसकी पुत्री को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

जब कुछ दिनों बाद मेरी बेटी की तबियत खराब हुई तो उसने मुझे सारी बाते बतायी कि अकल ने मेरे साथ शिवपुरम में खाली मकान में ले जाकर गन्दी गन्दी हरकतें की है। जब इस संबंध में मकान मालिक से पूछा तो उसने मुझे धमकी दी कि मेरा एक भाई पुलिस में है, उल्टा तेरे पर ही झूठा मुकदमा लगवाकर तुझे व तेरे पति को जेल में सड़वा दूंगा। जब उसने टीपी नगर थाने में शिकायत की तो उस पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts