Homeउत्तर प्रदेशShamliक्रिकेट खेल रहे युवक की हृदय गति रुकने से मौत

क्रिकेट खेल रहे युवक की हृदय गति रुकने से मौत

-

– परिजनों में मचा कोहराम, तीन बहनों का था इकलौता भाई


शामली। जनपद में सर्राफ व्यापारी के पुत्र की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ सुबह किक्रेट खेलने गया था। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक की मौत से सरार्फा बाजार में दुकानें बंद रही।

शहर के टंकी रोड विवेक विहार निवासी सर्राफ व्यापारी सुखमाल वर्मा के पुत्र कुलदीप (28) रोजाना की तरह शनिवार सुबह वीवी पीजी कॉलेज के मैदान में साथियों के साथ किक्रेट खेलने गए थे।

क्रिकेट खेलना ही शुरू किया था कि बॉल फेंकते समय कुलदीप जमीन पर गिर गए। साथियों ने उसे उठाया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सके। इसके बाद उसे कार से सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवक की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया है।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि सुखमाल वर्मा की बड़ा बाजार में ठाकुरद्वारा मंदिर के निकट सर्राफ की दुकान है। कुलदीप भी अपने पिता की साथ दुकान पर ही काम में हाथ बंटाता था।

मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। इनमें एक बहन शादीशुदा है और दो बहनों की अभी शादी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी व बहनों समेत पूरे परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।

मृतक के 13 माह की एक बेटी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उनके आवास पर लग गई। लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे। उधर, युवक की मौत होने पर ठाकुरद्वारा के आसपास पर सरार्फा बाजार बंद रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts