Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा ने महानगर में शुरू किया दीवार लेखन अभियान

भाजपा ने महानगर में शुरू किया दीवार लेखन अभियान

-

– लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
– जिमखाना मैदान पर राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया शुभारंभ


शारदा संवाददाता

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पहले दावेदार पूर्व में ही दीवारें लिखवाकर सुरक्षित कर लेते थे। लेकिन इस बार जनप्रतिनिधियों से इसकी शुरूआत कराई जा रही है। शनिवार को दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ जिमखाना मैदान से राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया।

 

 

भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में यूं तो कई माह से जुटी है, लेकिन इस समय तैयारी अंतिम दौर में पहुंचती जा रही हैं। इसके लिए भाजपा ने अब प्रचार के परंपरागत तरीकों के तहत दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। इस दीवार लेखन के सांकेतिक अभियान के तहत जनता का ध्यान अपनी ओर आकृषित करने का है। क्योंकि दीवार लेखन तो पेंटरों से ही कराया जा रहा है। लेकिन जनप्रतिनिधि सांकेतिक रूप से इसका शुभारंभ कर रहे हैं।

 

 

जिमखाना मैदान पर राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और ईस्माइल कालेज पर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने इसकी शुरूआत की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जयकरण गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, दीपक शर्मा, संदीप गोयल रेवड़ी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts