Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेडिकल के नर्सिंग स्टॉफ का हंगामा मामला, प्रिंसिपल ने दी चेतावनी

मेडिकल के नर्सिंग स्टॉफ का हंगामा मामला, प्रिंसिपल ने दी चेतावनी

-


प्रेमशंकर, मेरठ। लाला लाजपत रॉय मेडिकल कॉलेज के पर्मानेंट नर्सिंग स्टॉफ ने गुरूवार को प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर हंगामा किया। नर्सिंग स्टॉफ का कहना है कि मेडिकल प्रशासन उनसे तीन शिफ्टों में ड्यूटी कराना चाहता है, जबकि उनका अब प्रमोशन हो गया है। ऐसे में वह सीनिर्य की श्रेणी में आ गए है और उनसे जूनियर्स की तरह ड्यूटी कराना ठीक नहीं है। वहीं मेडिकल के प्रिंसिपल का कहना है इस बार ज्यादा नर्सिंग स्टॉफ का प्रमोशन हो गया है जिस वजह से जूनियर स्टॉफ की कुछ कमी हो गई है। जिस वजह से सीनिय नर्सिंग स्टॉफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। यदि सीनिर नर्सिंग स्टॉफ मौजूदा जूनियर्स से ही मरीजों को सभी सुविधाएं दे सकता है तो वह इसके लिए तैयार है।

 

मेरठ: ड्यूटी को लेकर नर्सिंग स्टॉफ नाराज, मेडिकल में बवाल, प्रिंसिपल ने दी चेतावनी | Video || Sharda News

 

 गुरूवार को लाला लाजपत रॉय मेडिकल कॉलेज के सीनियर नर्सिंग स्टॉफ ने कॉलेज के प्राशनिक भवन पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है नर्सिंग स्टॉफ की नाराजगी की वजह यह है कि जिन लोगों का प्रमोशन हो चुका है उनसे भी अब तीन शिफ्टों में ड्यूटी कराई जा रही है। जबकि इसको लेकर वह पहले से ही मेडिकल प्रशासन को चेतावनी दे चुके है कि वह ड्यूटी नहीं करेंगे। बावजूद इसके उनसे तीन शिफ्टों में काम लिया जा रहा है।

 

मेडिकल के परमानेंट नर्सिंग स्टॉफ ने जिस वजह से हंगामा किया उसको ले मेडिकल प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। कॉलेज के प्रिंसिपल डा. आरसी गुप्ता ने साफतौर पर बताया कि नर्सिंग स्टॉफ की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। यदि वह कम स्टॉफ होने के बाद भी मरीजों और सभी वार्डो की जिम्मेदारी निभा सकता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी भी सूरत में मरीजों की अनदेखी बरर्दाश नहीं की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts