Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में शबद कीर्तन

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में शबद कीर्तन

-


मेरठ। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को गुरुद्वारों में सुबह से शाम तक कीर्तन, गुरुवाणी, सत्संग हुए। गुरु सिंह सभा थापर नगर गुरुद्वारे में अखंड पाठ हुआ। हजूरी रागी प्रीतम सिंह ने कीर्तन किया।

खालसा इंटर कालेज की छात्राओं ने कीर्तन किया। सरदार रणजीत सिंह नंदा ने आभार प्रकट किया। रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प अर्पित करते कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जन्म संतों की रक्षा के लिए हुआ। मुख्यग्रंथी चरनप्रीत सिंह ने प्रवचन किए। वहीं सीता माता गुरुद्वारा सदर, कलगीधर गुरुद्वारा लालकुर्ती में भी कार्यक्रम हुए। सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, अमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमिंद्र सिंह, जसमीत सिंह रहे।

गुरुनानक नगर से निकाली गई प्रभात फेरी

गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब सचखंड गुरुनानक नगर से प्रभात फेरी निकाली गई। पंज प्यारों की अगुवाई में निकली प्रभात फेरी में चल रही गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करबत दिखाए।

बच्चों ने खालसा के रूप में तैयार होकर भाग लिया। कुलजीत कौर, जसजीत कौर, प्रीतम कौर, इंद्रजीत सिंह जी ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। किया। प्रधान अमृतपाल सिंह, मंजीत सिंह चड्डा, स. राजेंद्र सिंह का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts