Homeउत्तर प्रदेशMeerutकोहरे से हाईवे पर हुए हादसों में दो घायल

कोहरे से हाईवे पर हुए हादसों में दो घायल

-


दौराला। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बीती देर रात घने कोहरे के चलते दो अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पहला हादसा देर रात हाईवे पर दौराला फ्लाई ओवर के पास उस समय हुआ जब दौराला थाना क्षेत्र के बफावत गांव निवासी रोशन बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव जा रहा था। फ्लाईओवर के पास घने कोहरे के चलते उसकी बाइक एक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उसे पल्लवपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया।

दूसरा हादसा दिल्ली देहरादून हाईवे पर पल्हेड़ा गांव के पास हुआ। दिल्ली नंदपुरी निवासी अमित सामान से भरी आयशर कैंटर को लेकर दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था पल्हेड़ा चौराहे के पास घने कोहरे के चलते चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts