मुंबई। बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में हालिया तेजी के बाद बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,628 अंक का गोता लगा गया। पिछले डेढ़ साल से अधिक समय में यह सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।
वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बैंक, धातु और पेट्रोलियम शेयरों में जोरदार बिकवाली से बाजार में गिरावट आई।