HomeCRIME NEWSमुठभेड़ में पकड़े गए बाइक सवार चार बदमाश

मुठभेड़ में पकड़े गए बाइक सवार चार बदमाश

-

गाजियाबाद के डॉक्टर से किया था लूट का प्रयास


मोदीनगर। गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ मार्ग से बैंक कालोनी के पास एक सप्ताह पहले बॉल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्याम सिंह से लूट का प्रयास करते वाले बदमाशों व पुलिस के बीच संजयपुरी तिराहे के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि देर रात एक बजे के आसपास संजय पुरी तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से दो बाइक सवार चार व्यक्ति एक अपाचे और एक होण्डा साइन पर आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो वह निवाड़ी रोड की तरफ भागने लगे। चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा अपनी दूसरी पुलिस टीम जो निवाड़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी को सूचना दी गयी तो बुदाना रोड पर उनको सामने से घेरा लिया गया।

अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। मौके से चारों बदमाशों को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सुमित निवासी थाना जानी जनपद मेरठ, आकिब निवासी मेरठ, प्रिंस और देवेन्द्र निवासी विजय नगर मोदीनगर बताया। प्रिंस और देवेन्द्र निवासी विजय नगर पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं।

सुमित ने ही डॉक्टर से लूट की योजना बनाई। सुमित डॉक्टर के क्लीनिक पर काम कर चुका था। उसने ही अपने साथियों को बताया कि जब डॉक्टर क्लीनिक से घर जाते हैं तो उनके पास काफी पैसे होते हैं। प्रिंस और देवेन्द्र जो गली के बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही डाक्टर बाहर निकले तो इन दोनों ने पिस्टल दिखाकर लूट करने का प्रयास किया।
प्रिंस के खिलाफ पूर्व में गौतमबुद्धनगर में चोरी एवं थाना क्रासिंग रिपब्लिक में एक हत्या का मुकदमा दर्ज है। देवेन्द्र के खिलाफ एक दुष्कर्म का मुकदमा थाना कविनगर में दर्ज है। मौके से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts